हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एटा में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन 30 मई को किया जाएगा आयोजित
————————————-
एटा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के कार्यालय टी.पी. नगर पुलिस चौकी के पास आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने जानकारी दी कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई 2026 को टी.पी. नगर पुलिस चौकी के पास कार्यालय भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल पर एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज हित में उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निशकांत शर्मा (एडवोकेट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल ) तथा मोहम्मद इरफान एडवोकेट अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव नितिन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर मोहम्मद इरफान एडवोकेट, इस्लाम खान, सुलेखा यादव, श्रीमती ज्योति सोलंकी एडवोकेट, रमा मिश्रा, नेमा दिवाकर, अभिषेक तोमर, रोहित कुमार रामूभाई, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, धीरेंद्र सविता, कमल कृष्ण पाठक, प्रियांशु तिवारी, अनुज कुमार, दयानंद यादव आदि मौजूद रहे !









