WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह में बिजली संकट गहराया, 24 घंटे से कई इलाकों में आपूर्ति ठप

गिरिडीह में बिजली संकट गहराया, 24 घंटे से कई इलाकों में आपूर्ति ठप

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह

 

गिरिडीह : जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले लगभग 24 घंटों से फीडर-3 अंतर्गत बक्सीडीह, भंडारीडीह, शास्त्रीनगर, अलकापुरी, बोड़ो एवं पचंबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने विद्युत आपूर्ति के महाप्रबंधक से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई थीं, जिससे पावर ग्रिड और वितरण व्यवस्था में सुधार हुआ था। लेकिन पिछले सात वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली खपत बढ़ने के बावजूद वर्तमान सरकार द्वारा बिजली ढांचे के विस्तार और रखरखाव पर अपेक्षित कार्य नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और घंटों बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में लोग पानी, पंखा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

लोगों ने सरकार और बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में लोगों को नियमित रूप से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि अन्य राज्यों में 20 से 22 घंटे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष