WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पायल कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

पायल कुमारी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

 

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह

 

 

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मृतका स्वर्गीय पायल कुमारी के परिजनों से सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा भी मौजूद रहीं।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार का दुःख साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और परिवार को उचित न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 मई 2026 की सुबह सिरसिया पुराने पुल के नीचे युवती का शव मिलना बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

उन्होंने प्रशासन को मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई करने का निर्देश देने की बात कही। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी मौजूद थे। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष