पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अष्टम सत्र की अध्यक्षता सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित द्वारा की गई। एटा 24 मई भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर एटा शहर के सरस्वती विद्यामंदिर के सभागार में विगत दिवस से संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अष्टम सत्र की अध्यक्षता सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दीक्षित द्वारा कीगई,इस सत्र के प्रमुख वक्ताओं में उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रतिनिध दीपक बघेल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता,अवधेश रावत ने सभागार में उपस्थित जनपदीय कार्यकर्ताओं को अतिमहत्वपूर्ण बिंदुओं पर वक्तत्व देकर प्रशिक्षित किया गया,सत्र में अपने अध्यक्षीय भाषण में अरुण दीक्षित ने कहाकि लोकतंत्र में जनता ईश्वर की तरह होती है,और कार्यकर्ता की भूमिका एक पुजारी की तथा जनप्रतिनिधि की भूमिका एक भक्त की होती है,जैसे पुजारी द्वारा जब तक विधिवत पूजा अर्चना भक्त से नहीं कराई जाती है,तबतक भक्त को ईश्वरीय अनुकम्पा प्राप्त नहीं होती है,उसी प्रकार जबतक भक्त रूपी जनप्रतिनिधि को पुजारी रूपी कार्यकर्ता जनता जनार्दन रूपी ईश्वर से समागम नहीं कराया जाता है,तब तक किसीभी जनप्रतिनिध को जनता जनार्दन का स्नेह प्राप्त नहीं होसकता है,हमारा कार्यकर्ता जनप्रतिनिध एवं जनताजनार्दन के मध्य एक पुल के रूपमे है,और जितना पुल मजबूत होगा उतनाही जनप्रतिनिधि और पार्टी मजबूत होगी,श्री दीक्षित ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा इस सम्बन्ध में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों किया कि,कार्यकर्ता को मान सम्मान प्रदान करने के लिए अपनी शक्ति का विकेंद्रीकरण कर उन्हें मजबूत बनाए,आयोजन में पूर्व विधायक कुबेर सिंह,प्रजापालन वर्मा,पूर्व सदस्य विधान परिषद सुधाकर वर्मा,प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू,चेयरमैन एटा सुधा गुप्ता, हरेंद्र राजपूत जितेंद्र सिंह चौहान विनय वर्मा श्रीमती नीतू सिंह चौहान सुशील गुप्ता,अभिषेक गोपाल शर्मा,नीलम चौहान,अर्चना सक्सेना डोली,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे








