WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ज्ञानेन्द्र रावत, संजीव यादव, नरेंद्र सिंह व डा. नीतू यादव अहमदाबाद में सम्मानित 

ज्ञानेन्द्र रावत, संजीव यादव, नरेंद्र सिंह व डा. नीतू यादव अहमदाबाद में सम्मानित

 

अहमदाबाद। ओम फिल्म सिटी अहमदाबाद में गत दिवस पीपलमैन फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक मूल्यों के लिए संघर्षरत वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विगत तीन दशकों से जनजागरण हेतु भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षा और खेलों के प्रसार,बीते दस वर्षों से एटा के 111 साल पुराने ऐतिहासिक राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में पुस्तक महोत्सव के सफल आयोजन, जीआईसी एटा के जीर्णोद्धार अभियान में लगे व साधनहीन छात्रों के शैक्षिक, आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन हेतु समर्पित जेपी, तिलका मांझी, डा. अम्बेडकर एवं अनेकानेक पुरस्कारों-सम्मानों से सम्मानित श्री संजीव कुमार यादव ए आर एम मैनपुरी, उ.प्र.राज्य उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित श्री रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० नीतू यादव हाथरस व एडीओ पंचायत एवं पंचायत स्तरीय विकास कार्यों में नवीनीकरणीय संरचना सम्बंधी बदलाव के लिए प्रयासरत एवं सामाजिक उद्देश्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वाले एटा के श्री नरेन्द्र सिंह यादव सहित समाज में शिक्षा, समाज सेवा, खेलकूद, चिकित्सा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, संस्कृति, प्रशासन, पुलिस आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तकरीब 31 प्रतिभाओं को सरदार बल्लभभाई पटेल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर जैनाचार्य लोकेश मुनि, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर हिमाचल के कुलपति डा. संजीव शर्मा, निफ्ट के डायरेक्टर प्रो. संजीव सूद, कैडिला फार्मा के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट प्रो.पी.के.राजपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे राष्ट्रवादी विचारक श्री अविनाश जायसवाल,पीपलमैन फाउन्डेशन के संस्थापक डा० रघुराज प्रताप सिंह, हरियाणा के भिवानी निवासी उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री अशोक मेहता,ग्लोबल पीस एम्बेसेडर श्री नितिन मुनोट जैन, मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मण गढ़ राजस्थान के पी आर ओ डा. राजीव सिंह तथा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोग्राम आफिसर डा. आयुष मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष