WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कछुआ एवं जैव विविधता संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प”

*विश्व कछुआ दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित*

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

“कछुआ एवं जैव विविधता संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प”

शाहजहांपुर। वन विभाग, WWF इंडिया एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग स्थित गंगा सभागार में विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यशाला एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान WWF इंडिया के परियोजना अधिकारी रामावतार निषाद ने जनपद शाहजहांपुर में कछुआ संरक्षण हेतु संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से खेतों के किनारे पाए जाने वाले कछुआ अंडों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जनपद में पाई जाने वाली प्रमुख प्रजातियों इंडियन टेन्ट कछुआ एवं इंडियन रूफ्ड कछुआ के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कछुआ संरक्षण से संबंधित वैधानिक प्रावधानों एवं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए फील्ड कर्मचारियों को संरक्षण संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने विश्व कछुआ दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कछुओं को नदियों का सफाई नायक बताया। उन्होंने कहा कि कछुए जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सहकार भारती के कार्यकर्ता अभिनव कश्यप ने सामुदायिक सहभागिता एवं सहकारी समितियों के माध्यम से संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में कछुए को भगवान विष्णु के स्वरूप से जोड़ते हुए इसके संरक्षण को धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने कछुओं को जैव विविधता का अभिन्न अंग बताते हुए उनके संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विकास खंड जलालाबाद के ग्राम गोरा में स्थापित अस्थायी हैचरी के संरक्षक रंजीत को उनके द्वारा किये गए कछुआ संरक्षण संबंधी कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कछुआ संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग कर्मियों को *कछुआ संरक्षण अवार्ड*

प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने रेंज कार्यालय परिसर में निर्मित स्थायी नर्सरी का अवलोकन किया तथा यह जाना कि किस प्रकार कछुआ शावको का सुरक्षित संरक्षण एवं पालन किया जाता है। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कछुआ एवं जैव विविधता संरक्षण की शपथ ग्रहण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग, जिला गंगा समिति शाहजहांपुर, हिमांशु सक्सेना, राजपाल, रंजीत, आदेश, अरविन्द सक्सेना सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment