WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोवर्धन में बिना नियम-कानून दौड़ रहे ई-रिक्शा बने आफत, दंडवत कर रहे आगरा के श्रद्धालु को मारी टक्कर

**गोवर्धन में बिना नियम-कानून दौड़ रहे ई-रिक्शा बने आफत, दंडवत कर रहे आगरा के श्रद्धालु को मारी टक्कर**

**गोवर्धन (मथुरा)।**

तुलसी और कान्हा की पावन भूमि गोवर्धन में इन दिनों ई-रिक्शा चालकों का आतंक चरम पर है। बिना किसी नियम-कानून और प्रशासनिक नियंत्रण के धड़ल्ले से दौड़ रहे इन ई-रिक्शों के कारण गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आ रहे देश-विदेश के श्रद्धालु लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां आगरा से आए एक भक्त को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बेरहमी से टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, आगरा से गोवर्धन आए श्रद्धालु केदार गिरिराज जी की दंडवत परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान बिना किसी रूट और गति सीमा के लापरवाही से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रद्धालु केदार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आनन-फानन में अन्य भक्तों और स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला। आए दिन भक्तों के साथ ई-रिक्शा से होने वाली दुर्घटनाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है; परिक्रमा मार्ग में यह अब रोज की कहानी बन चुकी है।

हैरानी की बात यह है कि इस समय चल रहे अधिक मास के कारण गोवर्धन में देश के कोने-कोने से आने वाले भक्तों की संख्या में रोज भारी इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद गोवर्धन पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस गंभीर समस्या से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा है। परिक्रमा मार्ग में प्रतिबंध के बावजूद इन ई-रिक्शों की नो-एंट्री जोन में बेधड़क आवाजाही प्रशासन के दावों और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है।

स्थानीय निवासियों और तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों के पास न तो कोई वैध दस्तावेज होते हैं और न ही इनके रूट निर्धारित हैं। अप्रशिक्षित और नाबालिग चालक भी सड़कों पर रिक्शा दौड़ा रहे हैं, जिससे जाम और हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं ने रोष व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अधिक मास की भारी भीड़ को देखते हुए परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शों के संचालन पर तुरंत पूरी तरह से अंकुश लगाया जाए, ताकि भक्त सुरक्षित तरीके से अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

#वायरकविधिओं #goverdahn #वीडियोवायरल #sspmathura #राधाकुंड #हाइलाइट्स #Mathuranews #छाता #बरसाना #सिक्योरिटी

Leave a Comment