चंदौली से सुभाष जायसवाल की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच (RSM) की बड़ी घोषणा: चंदौली के राजकुमार जायसवाल बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, देश भर के पदाधिकारियों की सूची जारी।

 

नई दिल्ली/प्रयागराज। ‘राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच’ (RSM) ने अपने राष्ट्रीय संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से आने वाले कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार जायसवाल को ‘राष्ट्रीय महासचिव’ के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजितेश जायसवाल (अधिवक्ता) द्वारा संगठन की मजबूती और देश भर में ओबीसी व वैश्य समाज की एकजुटता के लिए इस केंद्रीय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय पत्र संख्या A/02 (दिनांक 17/05/2026) के माध्यम से जारी सूची में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के लगभग एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रबुद्ध और सक्रिय समाजसेवियों को केंद्रीय नेतृत्व में जगह दी गई है, जिसमें राजकुमार जायसवाल जी को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के प्रचार-प्रसार और समन्वय की कमान सौंपी गई है।
“संगठित युवा, सशक्त समाज, मजबूत राष्ट्र” के संकल्प को मिलेगी गति,
राजकुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजितेश जायसवाल ने कहा कि संगठन “ओबीसी, वैश्य समाज के हक, अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध” है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व और उनके संगठनात्मक अनुभवों का लाभ देश के युवाओं को मिलेगा। संगठन “हिस्सेदारी, भागीदारी, नेतृत्व-ओबीसी-वैश्य युवा शक्ति का संकल्प” को दोहराते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका दर्ज करा रहा है।
देशभर से नियुक्त किए गए अन्य राष्ट्रीय महासचिवों की सूची:
मंच द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची (क्रम संख्या 21 से 40) के अनुसार नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों का विवरण इस प्रकार है:

| अरुण जायसवाल (ग्राम प्रधान) | कुशीनगर उत्तर प्रदेश | राजकुमार जायसवाल | चन्दौली उत्तर प्रदेश|
| अमित जायसवाल गोरखपुर उत्तर प्रदेश
| किशन जायसवाल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश |
| केशव शिवहरे चित्रकूट उत्तर प्रदेश |
| संतोष जायसवाल लखनऊ उत्तर प्रदेश |
| दिनेश जायसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश |
| दुर्गेश जायसवाल संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश |
| संजीव जायसवाल (सभासद) अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश |
| ई. आर.के. जायसवाल गुड़गांव हरियाणा |
| गणेश जायसवाल मुम्बई महाराष्ट्र |
| अविनाश जायसवाल दीमापुर नागालैंड |
| शशिधर जायसवाल विलासपुर छत्तीसगढ़ |
| सानिध्य जायसवाल अहमदाबाद गुजरात |
| विनय जायसवाल देहरादून उत्तराखण्ड |
| विष्णु जायसवाल जयपुर राजस्थान |
| राजीव जायसवाल सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल |
| रामचन्द्र जायसवाल नार्थ गोटी गोवा |
| प्रदीप जायसवाल मोतिहारी बिहार |
| प्रमोद जायसवाल भोपाल मध्य प्रदेश |
बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता,
श्री राजकुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर चंदौली सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के वैश्य, ओबीसी समाज और राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। संगठन के केंद्रीय कार्यालय (मुट्ठीगंज, प्रयागराज, उ.प्र.) तथा विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment