​अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी देने की मांग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, समान वेतन न मिलने पर जे.एस. एनवायरो कंपनी के खिलाफ कार्य बहिष्कार शुरू*

 

*​अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी देने की मांग*

 

​आगरा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले आज सफाई कर्मचारियों ने जे.एस. एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड (ताजगंज जोन) कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्रमिकों के शोषण और श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर अपनी माँगें रखीं और मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। ​वेतन में विसंगति और श्रम कानूनों का उल्लंघन ​ज्ञापन के माध्यम से संघ ने आरोप लगाया कि जे.एस. एनवायरो कंपनी द्वारा श्रमिकों को केवल 10,077 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार और शासन के निर्देशों के तहत श्रमिकों को 423.88 रुपये प्रति दिन (लगभग 12,700 रुपये मासिक) का भुगतान मिलना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि यह असमानता पूरी तरह से श्रम कानूनों के तहत ‘समान वेतन नियमों’ का खुला उल्लंघन है। ​संयुक्त युवा मोर्चा के युवा नेता सूरज पहलवान ने कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा:

​”सफाई कर्मचारियों के साथ हमेशा से शोषण किया जाता रहा है, जिसे अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगरा जिलाधिकारी द्वारा शहर में भीषण गर्मी को लेकर दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है, इसके बावजूद हमारे कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई कार्य में जुटे हैं। लेकिन इतनी निष्ठा के बाद भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।”​प्रमुख माँगें: ​दैनिक मजदूरी का सही भुगतान: शासन द्वारा निर्धारित 423.88 रुपये प्रति दिन के हिसाब से वेतन दिया जाए। ठेका श्रमिकों का समायोजन कर उनकी मजदूरी का भुगतान एक नियत समय सीमा के भीतर किया जाए। निजी कंपनी द्वारा किए जा रहे आर्थिक और मानसिक शोषण को तुरंत बंद किया जाए। ​मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ​प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पन चौधरी ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जे.एस. एनवायरो लिमिटेड के अधीन काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों ने आज से पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जब तक प्रशासन और कंपनी हमारी जायज मांगों को स्वीकार नहीं करते, तब तक कार्य बहिष्कार का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment