साढ़े चार महीने में 1323 बिखरते परिवारों को गाजीपुर पुलिस ने फिर से मिलाया: परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति केंद्रों की पहल रंग लाई।

साढ़े चार महीने में 1323 बिखरते परिवारों को गाजीपुर पुलिस ने फिर से मिलाया: परिवार परामर्श केंद्र और मिशन शक्ति केंद्रों की पहल रंग लाई।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने दी बधाई।

 

 

 

 

विशेष ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शासन और डीजीपी महोदय के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद गाजीपुर पुलिस ने महिला सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में गाजीपुर पुलिस ने पिछले साढ़े चार महीनों में एक ऐतिहासिक और सराहनीय सामाजिक कार्य को अंजाम दिया है। 01 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 के बीच, पुलिस ने पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों और घरेलू विवादों के कुल 1323 मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से सफल निस्तारण कराया है, जिससे 1323 परिवारों को टूटने से बचा लिया गया।

परिवार परामर्श केंद्र की अहम भूमिका,

पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद मुख्यालय पर स्थापित ‘पुलिस परिवार परामर्श केंद्र’ में पति-पत्नी के विवाद और घरेलू हिंसा से जुड़े कुल 274 प्रकरण सामने आए थे। इसमें केंद्र के कर्मियों और स्थानीय काउंसलर्स (परामर्शदाताओं) के संयुक्त सहयोग से गहराई से काउंसलिंग की गई, जिसके परिणामस्वरूप 108 परिवारों में दोबारा आपसी सहमति बनी और उनका पुनर्मिलन कराया गया।

मिशन शक्ति केंद्रों ने दर्ज की बड़ी सफलता,

इसके अतिरिक्त, जनपद के विभिन्न थानों पर स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्रों’ के कर्मियों ने भी स्थानीय स्तर पर अद्भुत सक्रियता दिखाई। मिशन शक्ति के प्रभारियों और काउंसलर्स की मदद से कुल 2218 शिकायतों में से 1215 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन गंभीर प्रयासों के चलते सैकड़ों परिवारों में फिर से खुशियां लौट आई हैं।

जनता ने की पुलिस की संवेदनशीलता की प्रशंसा,

गाजीपुर पुलिस की इस अनूठी और संवेदनशील कार्यशैली की स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग द्वारा खुलकर प्रशंसा की जा रही है। समाज में इस पहल को महिला सुरक्षा और पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने दी बधाई,

इस बड़ी सफलता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक ए.के. बिंदुसार ने गाजीपुर पुलिस प्रशासन, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा और पूरी टीम की सक्रियता की सराहना की है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से पुलिस विभाग को इस उत्कृष्ट और मानवीय कार्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Comment