WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

समाजवादी पार्टी और उसके युवा एवं अन्य फ्रंटल संगठनो द्वारा कलेक्ट्रेट पर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया, रिपोर्ट दयानन्द यादव

एटा! आज सोमवार को जिला समाजवादी पार्टी और उसके युवा एवं अन्य फ्रंटल संगठनो द्वारा कलेक्ट्रेट पर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया , जिसको संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, नौजवान किसान और समाज का हर वर्ग परेशान है ! धरने को युवजन सभा के जिला अध्यक्ष बबलू यादव, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अखिल शर्मा, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र कुशवाहा, रामसेवक पहलवान, अनिल प्रमुख, विनोद फौजी, सिंकू यादव ,सत्यवीर सिंह दिवाकर, हिमालय सिंह लोधी ,धीरेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह ,संदीप यादव ,पुष्पेंद्र धनगर आदि ने भी संबोधित किया! संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया ! धरने के बाद राष्ट्रपति को

सम्बोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया गया , जिसको उप जिला अधिकारी राजकुमार मौर्य ने धरना स्थल पर जाकर प्राप्त किया । ज्ञापन में कहा गया है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने से छात्रों में रोष व्याप्त है ,रसोई गैस पेट्रोल डीज़ल के दामों में वृद्धि ,स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों की जेब पर डांका डाला जारहा है ,दूध दाल तेल आदि के दाम बढ़ने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ,रोजगार के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं । ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से जनता से जुड़ी इन समस्याओं के निदान करने की मांग की गई है ।इस अवसर पर चैतन्य शाक्य, निखिल धनगर ,मनमोहन प्रजापति ,एकेश यादव, बृजेश अनिल आशीष यादव प्रधान फैजान चौधरी विजय सिंह ,प्रदीप यादव ,डॉक्टर इब्राहीम ,सोनू शर्मा ,नवीन बघेल, कुकू, वीरपाल लोधी ,अरविंद बघेल, सौरभ बघेल, सचिन, समीउल्ला ,मुमताज़ उद्दीन, आदि बड़ी तादाद में सपाई और इस से जुड़े युवा संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे !

Leave a Comment