एटा ब्रेकिंग:-
एटा में खुलेआम फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार,सट्टे की खाईबाड़ी करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
वायरल वीडियो में बेखौफ सटोरिया दिनदहाड़े सट्टे की खाईबाड़ी करता दिखाई दे रहा,जबकि आसपास कई लोग सट्टा लगाते आ रहे नज़र।
सूत्रों की मानें तो कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा सहित कई इलाकों में लंबे समय से चल रहा खुलेआम सट्टे और जुए का खेल।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस कप्तान के सुशासन और अपराध नियंत्रण के दावों पर भी उठे सवाल।
स्थानीय लोगों का आरोप- नीचे से ऊपर तक महीनेदारी पहुंचने के चलते सटोरियों पर नहीं होती कार्रवाई।
एटा में रोजाना लाखों रुपये के सट्टे की खाईबाड़ी की भी चर्चा,सटोरिये बेखौफ और पुलिस बेखबर।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा दरवाजा का बताया जा रहा वायरल वीडियो।








