WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा मंडल में हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा मंडल में हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन*

 

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी श्री बीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा की गई।

कार्यशाला में 24 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी शाखाओं द्वारा भेजी जाने वाली हिंदी मासिक पी.सी.डी.ओ. तथा हिंदी त्रैमासिक रिपोर्ट से संबंधित आवश्यक बिंदुओं एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में बताया गया कि आगरा मंडल पर राजभाषा हिंदी का कार्य अत्यंत प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी बीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मंडल में राजभाषा संबंधी कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। कार्यशाला का आयोजन राजभाषा शाखा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रस्तुतीकरण श्री हेमंत पाठक एवं अन्य राजभाषा शाखा के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों द्वारा दिया गया l

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष