WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिला प्रशासन शाहजहांपुर द्वारा जनपद स्तरीय सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF जी नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

जिला प्रशासन शाहजहांपुर द्वारा जनपद स्तरीय सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनाँक 15-05-2026 को दून इंटरनेशनल शाहजहांपुर सभागार में किया गया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी ( प्रशासन) श्री रजनीश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता, डायट प्राचार्य श्रीमती सोनिया गुप्ता व प्रधानाचार्या शमा ज़ैदी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । उक्त जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में

दिनाँक 08-05-2026 को विभिन्न ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में से कुल 18 विजेता टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । निर्णायक मंडल में श्री संजय कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज कांट शाहजहांपुर, श्रीमती नम्रता लता, आर्य महिला पी0जी0 कॉलेज, श्री रोहित सिंह दून इंटरनेशनल स्कूल रहे । जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल पिपरौला प्रथम, आर्य महिला इण्टर कॉलेज द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय मठिया पुवायां तृतीय स्थान पर रहीं ,शेष विकास खंडों की विजेता 15 टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेता टीमों को क्रमशः रुपए 25000, 20000, 15000 व शेष 15 विकास खंडों की विजेता टीमों को रुपए 5000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के निदेशक डा0 जसमीत साहनी, सन्देश श्रीमाली, श्रीमती नेहा मिश्रा, सुश्री शिप्रा, इशिका शुक्ला, कोमल सिक्का, विशाल, सुशान्त, जिला समन्वयक राजन प्रजापति, डा0 ब्रजेश कुमार, सत्यपाल सिंह, गौरव सक्सेना, विपिन कुमार श्रीवास्तव व नितिश कुमार आदि का सहयोग रहा।

Leave a Comment