WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा, रिपोर्ट गौरव चौवे

औरैया,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा*।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 5 मई 2026 को दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जातिविशेष के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुँची है। संगठन ने इसे गंभीर एवं निंदनीय बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 153A, 299, 302 एवं 505 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि समाज में शांति, सम्मान और भाईचारा बनाए रखने के लिए दोषियों पर सख़्त कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन कई समाजसेवियों एवं सम्मानित नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ प्रस्तुत किया गया।

Leave a Comment