WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दो कांस्य पदकों से चमके राजकुमार सिंह, ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में बढ़ाया यूपी पुलिस का गौरव, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*दो कांस्य पदकों से चमके राजकुमार सिंह, ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में बढ़ाया यूपी पुलिस का गौरव*

 

 

लखनऊ/एटा, 14 मई।

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध (EOW) लखनऊ राजकुमार सिंह ने दो कांस्य पदक अपने नाम कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 13 मई 2026 तक लखनऊ में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकुमार सिंह ने मिक्स्ड डबल्स एवं वेटरन पुरुष डबल्स इवेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

प्रतियोगिता में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं उत्तर प्रदेश के खेल सचिव सुहास एल.वाई. ने स्वयं राजकुमार सिंह को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में खुशी और गर्व का माहौल है।

राजकुमार सिंह की खेल यात्रा पहले से ही गौरवपूर्ण रही है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में कोच्चि में आयोजित इसी ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। राजपत्रित श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे उत्तर प्रदेश के अब तक के एकमात्र अधिकारी हैं।

इसके अतिरिक्त राजकुमार सिंह द्वारा प्रदेश स्तर पर एक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर लगातार अपनी प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया जा चुका है। उनकी इस सफलता से उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

खेल प्रेमियों और पुलिस अधिकारियों ने राजकुमार सिंह की इस उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष