WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

तकनीकी नवाचार और रणनीतिक प्रयासों से आसान हो रही टीबी मुक्ति की राह”रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

“तकनीकी नवाचार और रणनीतिक प्रयासों से आसान हो रही टीबी मुक्ति की राह”

– वल्नरेबल विलेज में टीबी पर वार 114 शिविर, 13,596 एक्स-रे, 3,103 मरीज चिह्नित

– जिले में 3 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से रोज 4 शिविर, आगरा बना रहा टीबी मुक्ति का मॉडल

– डिजिटल डायग्नोसिस और सामुदायिक भागीदारी से टीबी उन्मूलन के करीब आगरा

 

आगरा, 13 मई 2026

जनपद में 24 मार्च से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वल्नरेबल विलेज (संवेदनशील गाँव) में अब तक 114 आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों के माध्यम से टीबी की पहचान के लिए 13,596 लोगों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। साथ ही 13,020 लोगों की नाट जांच भी की गई। जांच में 3,103 टीबी मरीज मिले हैं, जिन्हें निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण करके तुरंत उपचार पर रख दिया गया है। यह जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुखेश गुप्ता ने दी।

 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों के विशेष प्रयासों से आगरा को तीन हैंडहेल्ड मोबाइल एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई हैं। इन मशीनों की मदद से वल्नरेबल विलेज में प्रतिदिन चार आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी नवाचार और रणनीतिक प्रयासों से आगरा को टीबी मुक्ति करने की राह आसान हो रही हैं।

 

बाह निवासी 35 वर्षीय रमेश (बदला हुआ नाम) ने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में फेफड़ों की टीबी हुई थी। बाह सीएचसी में चार महीने इलाज चला। ठीक लगने पर दवा छोड़कर दिल्ली चला गया। वहां काम के दबाव में शराब-धूम्रपान शुरू कर दिया। फिर से खांसी, बुखार और थकान होने लगी। आराम न मिलने पर घर लौटा। आशा कार्यकर्ता से जानकारी मिलने पर गांव के आयुष्मान आरोग्य शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे कराया। टीबी पॉजिटिव निकली। अब निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है और दवा शुरू हो गई है। रमेश ने कहा कि शिविर गांव में न लगता तो मैं जांच ही नहीं कराता। मैं इसे सामान्य खांसी-बुखार मान रहा था। अब रिपोर्ट के आधार पर निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण हो गया है और तुरंत दवा शुरू हो गई है।

—–

डिजिटल डायग्नोसिस और सामुदायिक भागीदारी से आगरा टीबी उन्मूलन के करीब हैं। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और रोजाना लग रहे शिविरों से टीबी एलिमिनेशन का कार्य तेज हुआ है, जिससे ‘टीबी मुक्त आगरा’ का लक्ष्य अब आसान हो रहा है।

डॉ. अरुण श्रीवास्तव,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा

 

 

टीबी मुक्त भारत अभियान में अब तक

• स्क्रीनिंग: 13,596 लोगों के डिजिटल एक्स-रे किए गए

• निक्षय जांच: 13,020 लोगों की नाट जांच की गई

• मरीज मिले: 3,103 नए टीबी मरीज चिह्नित

• तुरंत इलाज: सभी मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कर उपचार शुरू

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष