कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित – छात्रों में खुशी की लहर, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित – छात्रों में खुशी की लहर

 

एटा,नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा में आज कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम के घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ,शिक्षकों, प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

 

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के लिए संसाधन संबंधी प्रबंधन समिति के योगदान का परिणाम है।

 

विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय , प्रबंधक अतुल राठी, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई और कैरियर के लिए प्रेरित किया। कुछ छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को सफलता का मुख्य मंत्र बताया।

 

परिणाम घोषणा के बाद विद्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई। कुल मिलाकर, यह दिन छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व और खुशी का अवसर बन गया।

इस अवसर पर उप- प्रधानाचार्य संजीव कुमार मिश्रा, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, भवनाथ झा,डॉ अरुण राजोरिया,सत्य प्रकाश पाठक अंकुर गोयल, सत्य शील मिश्रा, कुसुम पांडे, ममता उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, भवनाथ झा ,पवन कुमार , डॉक्टर राहुल शर्मा, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, योगेश कुमार मिश्रा , के जी अग्रवाल, डॉ अजय उपाध्याय , सोनिया माहेश्वरी , आलोक त्रिवेदी,रमन प्रताप सिंह सहित स्टाफ की उपस्थिति रही।

Leave a Comment