WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

साधन सहकारी समिति निधौली कला पश्चिम में अनियमितताओं पर जिलाधिकारी का कड़ा रुख, रिपोर्ट राम नरेश सिंह

*साधन सहकारी समिति निधौली कला पश्चिम में अनियमितताओं पर जिलाधिकारी का कड़ा रुख**

*एआर कोऑपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी, एडीओ कोऑपरेटिव के विरुद्ध सुसंगत नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश*

एटा 13 मई 2026 (सू 0वि0)जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा कल विकास खंड निधौली कला स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति निधौली कला पश्चिम (पीसीएफ) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों के परीक्षण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक निबंधक सहकारी समितियां (एआर कोऑपरेटिव) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

निरीक्षण के दौरान समिति सचिव की अनुपस्थिति पाई गई तथा खाद वितरण एवं स्टॉक अभिलेखों में भी विसंगतियां सामने आईं। विकास खंड निधौली कला के निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एक दिन पूर्व समिति का निरीक्षण किया गया था, जिसमें खाद वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने की सूचना दी गई थी। वहीं मौके पर उपलब्ध स्टॉक के भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया।

जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि संबंधित एडीओ कोऑपरेटिव की भूमिका की भी जांच कर उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी सेवा विनियमावली के अंतर्गत सुसंगत नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में पूर्व में प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा किसानों के शोषण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों का नियमित निरीक्षण करते हुए खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखें।

उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ एडीओ (कोऑपरेटिव) को लगातार संवेदनशील बनाए रखते हुए समितियों का नियमित निरीक्षण कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समय पर एवं निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment