*नई दिल्ली: आज का मौसम 12 मई 11 घंटे के अंदर 19 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा IMD का अपडेट।*
*नई दिल्ली:* देश में कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश- तूफान का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी 12 मई को यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है।
*आज का मौसम कैसा रहेगा 12 मई:*
घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट अच्छे से पढ़ लें नहीं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में आज के मौसम का हाल बताते हैं। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे.
*दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा:*
दिल्ली 12 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी दिल्ली में आज यानी 12 मई को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
*यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा:*
उत्तर प्रदेश (12 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी और ललितपुर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 29 अप्रैल को कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और देवरिया शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में आज 12 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
*बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा:*
बिहार (12 मई- तेज बारिश- आंधी की प्रबल संभावना): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है। पटना में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
*झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा:*
झारखंड (12 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): साहेबगंज, जामतारा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा:*
उत्तराखंड (12 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में 12 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
*हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा:*
हिमाचल प्रदेश ( 12 मई- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*शहर अधिकतम तापमान 12 मई न्यूनतम तापमान 12 मई:*
दिल्ली 39°C 27°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 37°C 27°C
पटना 34°C 26°C
रांची 32°C 23°C
भोपाल 42°C 29°C
जयपुर 42°C 29°C
शिमला 27°C 17°C
नैनीताल 26°C 19°C
*पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा:*
पंजाब ( 12 मई- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): होशियारपुर, बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, और फतेहगढ़ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
*जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा:*
जम्मू-कश्मीर ( 12 मई- बारिश -आंधी की संभावना): उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
*राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा:*
राजस्थान ( 12 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जयपुर में 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा:*
मध्य प्रदेश (12 मई भारी बारिश-आंधी की चेतावनी टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, मांडला, सीधी और सिंगरौली में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 12 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।






