WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, रिपोर्ट दयानन्द यादव

*जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई*

*देर रात्रि तहसील सदर टीम की छापेमारी में तीन वाहन पकड़े गए*

एटा 11 मई 2026 सू0वि0 जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में तहसील सदर प्रशासन द्वारा देर रात्रि प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत लहरा मजरा अकोली क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बगैर अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर एक रीपर मय ट्रैक्टर तथा दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली मिट्टी से भरे हुए पकड़े गए।

तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। पकड़े गए सभी वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना निधौली कलां भेज दिया गया है। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं राजस्व क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment