आओ सब मिलकर जागरूकता फैलाएं –सर्वाईकल कैंसर रोकने हेतु HPV टीकाकरण को बढ़ावा दें,रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

एटा,आओ सब मिलकर जागरूकता फैलाएं –सर्वाईकल कैंसर रोकने हेतु HPV टीकाकरण को बढ़ावा दें*

 

*मान० जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपदवासियों से की गई अपील*

 

*महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर दूसरा सबसे बड़ा आम कैंसर है जो मुख्य रूप से HPV संक्रमण से होता है*

 

*महिलाओं में उक्त कैंसर से बचाव हेतु 14 से 15 वर्ष की आयु मध्य वर्ग की बालिकाओं को HPV टीकाकरण कर पूर्णतया रोका जा सकता है*

 

*विश्व के 100 से अधिक देशों में उक्त टीकाकरण किया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम मिले है*

 

*समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, महिला जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में उक्त HPV टीकाकरण निशुल्क लगाया जा रहा हैं*

 

*माता- पिता,अभिभावक गण HPV टीकाकरण हेतु 14 से 15 वर्ष आयु के मध्य की बालिकाओं को अपना आधार कार्ड /जन्म प्रमाण पत्र एवं दूरभाष नंबर (ओटीपी प्राप्त करने हेतु) लेकर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं*

 

*HPV टीकाकरण हमारी बेटियों को मजबूत एवं स्वस्थ बनाने का अवसर है*

 

*सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत की दिशा में एक साथ कदम बढ़ाए, अफवाहों से बचें ,तथ्यों पर भरोसा करें*

 

*मैं जिलाधिकारी एटा आपसे अपील करता हूं कि आप अपने परिवार, पड़ोस, रिश्तेदारों एवं अपने समुदाय के लोगों को लोगों को 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के टीकाकरण हेतु प्रेरित करें*

*आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि जनपद एटा के उक्त आयु वर्ग की समस्त बेटियों को शत-प्रतिशत HPV टीका लगवाएंगे*

 

*आइए हम सब मिलकर जागरूकता फैलाएं– सर्वाइकल कैंसर रोकने हेतु HPV टीकाकरण को बढ़ावा दें*

 

*जिलाधिकारी ,एटा*

Leave a Comment