WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अतिवल सिंह कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांग सामान्य जीवन शिक्षा एवं रोजगार में होते है सक्षम ———विजय राजपूत 

आलोक ने दिव्यांगों के कृत्रिम पैर लगाकर की ऐतिहासिक पहल —अतिवल सिंह कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांग सामान्य जीवन शिक्षा एवं रोजगार में होते है सक्षम ———विजय राजपूत

कासगंज ! अखिल भारतीय

लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) द्वारा मातृत्व दिवस के अवसर पर माताओ के दिव्यांग बच्चों के लिए कृत्रिम पैर लगाकर ऐतिहासिक पहल करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन आलोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह ने कहा आलोक दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यह संस्था दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क कृत्रिम अंग तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य करती है जिससे दिव्यांग आत्मनिर्भर बन सके ! इसके साथ ही चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सहायता भी उपलब्ध कराती है !

राष्ट्रीय महामंत्री विजय राजपूत ने कहा कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांग व्यक्ति समान जीवन जीने शिक्षा तथा रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष काशीराम ने कहा आलोक मानव सेवा और समाज कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है , प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा आलोक के तहत गरीब बच्चों को समय-समय पर स्वेटर स्टेशनरी किताबें तथा वृद्ध महिला एवं पुरुषों को गर्म वस्त्र एवं कम्वल वितरण किया जाता हैं । जिओ टेक के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार ने कहा समय-समय पर निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने हेतु कोचिंग एवं पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जाती है। पूर्व उप शिक्षा निदेशक कृपा शंकर ने कहा दूसरों की मदद करने दुख दर्द बांटने और समाज में जागृति लाना मानवता सबसे बड़ा धर्म है ! कार्यक्रम का संचालन विजय राजपूत ने किया तथा सभी अतिथियों को माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया अन्य उपस्थित लोगों में जिला प्रभारी दिनेश वर्मा पूर्व उप निरीक्षक पुलिस जितेंद्र सिंह पूर्व उप निरीक्षक पुलिस राजपाल सिंह पूर्व बैंक मैनेजर हेमसिंह वर्मा पवन सक्सेना विकास राजपूत आकाश राजपूत आदि थे !

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष