बार एसोसिएशन अलीगंज में बड़ा एक्शन* *अधिवक्ता धैर्यप्रकाश शाक्य निष्कासित, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी एडवोकेट

*जनपद एटा से आज 7 मई 2026 की अपडेट*

 

*बार एसोसिएशन अलीगंज में बड़ा एक्शन*

 

*अधिवक्ता धैर्यप्रकाश शाक्य निष्कासित, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति*

 

*एटा जिले* की बार एसोसिएशन *अलीगंज में* अनुशासनहीनता के आरोप में *कड़ा कदम उठाते* हुए *अध्यक्ष* महेन्द्र सिंह शाक्य *ने अधिवक्ता* धैर्यप्रकाश *शाक्य* को *तत्काल प्रभाव* से *एसोसिएशन* से *निष्कासित* कर *दिया है।*

जारी *नोटिस* के *अनुसार,* उपजिलाधिकारी न्यायालय के *बहिष्कार* के *दौरान बार एसोसिएशन* के *सभी सदस्यों* द्वारा *न्यायिक कार्य* से *विरत रहने* का *निर्णय लिया* गया था। इसके *बावजूद आरोप है* कि धैर्यप्रकाश *शाक्य ने* ग्राम पुराहार थाना अलीगंज के एक मामले में *मुल्जिमों* की ओर से *पैरवी करते* हुए *पर्चा दाखिल* किया तथा *जमानत प्रस्तुत की।*

*बार अध्यक्ष* ने *इसे संगठन के निर्णय* के *विरुद्ध* गतिविधि, अनुशासनहीनता तथा *बार की छवि* को धूमिल करने *वाला कृत्य बताया है।*

नोटिस में *स्पष्ट किया गया है* कि उक्त आचरण को गंभीरता से लेते हुए अधिवक्ता को न केवल एसोसिएशन से निष्कासित किया गया है, बल्कि बार की सभी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की सूचना उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद, प्रयागराज को भेजते हुए अधिवक्ता के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु कठोर कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अधिवक्ता समुदाय में चर्चा का माहौल है और मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Comment