WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में बुधवार परेड की ली गई सलामी, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में बुधवार परेड की ली गई सलामी

————————————–( शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को लगवाई गई दौड़ )

————————————–

एटा! आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन में बुधवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा परेड में सम्मलित सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा क्वार्टर गार्ड, मेंस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण कर परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक, साफ़ सफाई आदि का जायजा लिया गया। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ साथ उनके रहने खाने-पीने एवं अन्य समास्याओं के सम्बन्ध में जानकारी कर समस्या का निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे v57ú7।

Leave a Comment