WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विकसित भारत युवा संसद 2026 में शाहजहांपुर के युवाओं ने रखे सशक्त विचार

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*विकसित भारत युवा संसद 2026 में शाहजहांपुर के युवाओं ने रखे सशक्त विचार*

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत 2047के विजन पर केंद्रित

विकसित भारत युवा संसद 2026का आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित युवाओं ने भाग लेकर देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

शाहजहांपुर जनपद से चयनित प्रतिभागियों में ऐनुल हुदा अंसारी, स्वर्णिमा गुप्ता, विनीत कुमार, कोमल पांडे और ललित हरि मिश्रा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता और नवाचार जैसे विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए।

इस अवसर पर ऐनुल हुदा अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक युवाओं को ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए

प्रेरित करना चाहती हैं उन्होंने बताया कि युवा संसद जैसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक समझ को मजबूत करते हैं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस मंच से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला—जैसे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना, टीमवर्क, और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना।

अंत में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर ऐसे अवसरों का लाभ उठाएं, क्योंकि **युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं**।

Leave a Comment