WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अनपरा तापीय परियोजना अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक सुविधा केंद्र का भव्य उद्घाटन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे  (ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • श्रमिकों के सम्मान में अनपरा परियोजना की अनूठी पहल जब श्रमिक होगा खुशहाल, तभी संस्थान होगा निहाल
  • अधिकारियों और कर्मियों का एकजुट संकल्प

अनपरा , सोनभद्र | 01 मई 2026 अनपरा तापीय परियोजना ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को केवल एक औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि श्रमिकों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के एक नए अध्याय के रूप में मनाया। परियोजना परिसर में नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार ने जो शब्द कहे, वे आज हर श्रमिक के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए पर्याप्त थे।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि किसी भी संस्थान की असली शक्ति उसकी मशीनें नहीं, बल्कि उसके पीछे काम करने वाले हाथ होते हैं। उन्होंने कहा, श्रमिक हमारे संस्थान की रीढ़ हैं। उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा केवल प्रशासनिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक नैतिक दायित्व है। यह सुविधा केंद्र, जो एक पुराने भवन को आधुनिक रूप देकर तैयार किया गया है, अब श्रमिकों के लिए आराम, स्वच्छता और प्राथमिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रबंधन के अनुसार, यह केंद्र मात्र ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि उन श्रमिकों के कठिन परिश्रम के प्रति संस्थान का एक समर्पित सलाम है। यह पूरी पहल मयूर माहेश्वरी (IAS), प्रबंध निदेशक, उ.नि.लि. के उन निर्देशों का परिणाम है, जिसमें उन्होंने श्रमिक कल्याण को सर्वोपरि रखने की बात कही थी। उनके मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया गया कि कार्यस्थल पर श्रमिकों को वे बुनियादी सुविधाएं मिलें, जिनके वे हकदार हैं, जैसे
विश्राम के लिए आधुनिक व्यवस्था। शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय। मोबाइल चार्जिंग और प्राथमिक उपचार जैसी तात्कालिक सुविधाएं।कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत प्रभावी विचार साझा किया गया कि जब श्रमिक खुशहाल होगा, तभी संस्थान और देश निहाल होगा। यह दर्शन दर्शाता है कि अनपरा प्रबंधन केवल उत्पादन के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि मानवीय पूंजी के निवेश पर विश्वास करता है। उद्घाटन समारोह के दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा रहा, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे। महाप्रबंधकगण इं. दूधनाथ यादव (अताप ), इं. निखिल चतुर्वेदी (प्रशासन ), इं चंद्र प्रकाश (बताप ), इं प्रशांत त्रिपाठी (दताप )इं निशीथ शर्मा (जानपद), I अन्य अभियन्तागण मे इं. कर्मेन्द्र सिंह इं. उत्पल शंकर, इं संदीप रजक, इं अच्युतेश कुमार, इं विजय कुमार दिनकर, इं आलोक त्रिपाठी, इं संजय कुमार सिंह, इं कृपा शंकर सचान, इं ,इं महेन्द्र सिंह,इं. कुमार गौरव, इं मनोज प्रसाद, इं पवन तिवारी, इं संजय महतो, इं राम ज्ञान सिंह, इं असुरजीत शर्मा, इं प्रवीण कश्यप, इं विष्णु देव झा के साथ परियोजना के लगभग सभी सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
कार्यक्रम के सफल समन्वय और आयोजन में इं. आशुतोष सिंह (अधिशासी अभियन्ता) की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही इनके द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुछ भेंट किया गया तथा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया ।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार ने सभी को मई दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा श्रमिक हमारे संस्थान की रीढ़ हैं। उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा नैतिक दायित्व है। यह सुविधा केंद्र मात्र एक भवन नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम के प्रति हमारा सम्मान है। भविष्य में भी हम श्रमिकों के कल्याण हेतु ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखेंगे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment