WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

घर से लाखों के जेवर व नकदी पार, इलाके में दहशत, मंदिर से लेकर कॉलोनी तक एक माह में चोरी की यह चौथी वारदात, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

घर से लाखों के जेवर व नकदी पार, इलाके में दहशत, मंदिर से लेकर कॉलोनी तक एक माह में चोरी की यह चौथी वारदात

 

बिचपुरी। थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव चौहटना के नगला पातीराम में रविवार रात चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी।

 

पीड़ित नितिन कुशवाहा परिवार सहित शादी समारोह में हाथरस गए थे। सोमवार तड़के लौटने पर उन्हें घर का मुख्य गेट खुला और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी से करीब 1.30 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित के अनुसार, एक माह पूर्व भी उनके घर में चोरी हुई थी। यह बिचपुरी चौकी क्षेत्र में एक महीने के भीतर चोरी की चौथी घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। दो अप्रैल को बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास हनुमान जन्मोत्सव की रात मंदिर से साउंड मशीन, माइक और नकदी चोरी हुई। 15 अप्रैल को मघटई स्थित डीआर एस्टेट कॉलोनी में एक मकान से आभूषण और नकदी पार कर दी गई। वहीं, 24 अप्रैल को मघटई गांव में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष