WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आंधी-बारिश का डबल अटैक, आगरा में ओले, तेज हवाएं और बिजली का कहर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आंधी-बारिश का डबल अटैक, आगरा में ओले, तेज हवाएं और बिजली का कहर

Oplus_131072

आगरा। गुरुवार तड़के शुरू हुआ मौसम का मिजाज दिन चढ़ने के साथ और भी उग्र हो गया। तेज हवाओं, झमाझम बारिश और गरजते बादलों ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है, जिससे लोगों को एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जनजीवन प्रभावित हो गया।

 

सुबह करीब 5 बजे से ही बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया था। कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ आंधी ने जोर पकड़ लिया। आसमान में लगातार गरजते बादलों और तेज हवाओं ने हालात और भयावह बना दिए।

 

तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए और बड़े-बड़े होर्डिंग उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। इससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए और यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों को रास्ते साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

इस बीच बाह क्षेत्र के धोबई गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह की बारिश के दौरान खेतों की ओर जा रहे महेश नामक व्यक्ति बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेड़ में भी गहरी दरार पड़ गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 

हालांकि, इस तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत जरूर दिलाई है। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है। शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष