WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विधानसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर बोला तीखा हमला,कहा-देख सपाई, बिटिया घबराई,इनके रग-रग में नारी का अपमान भरा हुआ है, रिपोर्ट राजेश शर्मा

*विधानसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर बोला तीखा हमला,कहा-देख सपाई, बिटिया घबराई,इनके रग-रग में नारी का अपमान भरा हुआ है*

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के विरोध को लेकर विपक्षी दलों को घेरते हुए सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस के रग-रग में नारी का अपमान भरा हुआ है।सीएम ने कहा कि जब भी सपा को प्रदेश की सत्ता मिली,महिलाओं के साथ बर्बरता और क्रूरता की घटनाएं हुईं।उस दौर में प्रदेश में एक ही स्लोगन गूंजता था,देख सपाई,बिटिया घबराई।

 

*विपक्ष महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों ही महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं और नारी के अधिकारों पर डाका डालने का काम करती रही हैं। यदि उनमें नैतिक साहस है तो बताएं कि उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध क्यों किया। सपा और कांग्रेस को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

 

*गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा गिरगिट की तरह रंग बदलती सपा का आचरण दिख रहा है,जिनके अंदर जन्मजात महिला विरोध है। सपा जब भी सत्ता में रही है तब तब महिला संबंधी अत्याचार ने क्रूरता की हदें पार की हैं।गेस्ट हाउस कांड हो या अलग अलग प्रकरण रहे हों, कांग्रेस और सपा के महिला विरोध को हम पहले ही देख चुके हैं।

 

*आप लोगों को देख गिरगिट भी शरमा जाए:सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा,गिरगिट भी शरमा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया।

 

*सदन सपा के महिला विरोधी आचरण का गवाह: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन सपा के महिला विरोधी आचरण का गवाह है।

 

*अब रंग बदलकर मांग रहे 33 प्रतिशत आरक्षण: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा।सपा खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं। आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया।भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है।

 

*यूपीए से काम नहीं चला तो इंडी गठबंधन बनाया: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है,लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है।

 

*कांग्रेस ने एलपीजी के सिलेंडर नहीं डंडे दिए:सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एलपीजी के सिलेंडर नहीं मिलते थे,डंडे जरूर मिल जाते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

 

*कांग्रेस और सपा का आचरण मौलवियों के आगे घुटने टेकना: सीएम योगी*

 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष