WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गंगा एक्सप्रेसवे के बहाने 2027 का सियासी दांव,हरदोई से पूरब और पश्चिम को पीएम मोदी ने साधा, BMF news

*गंगा एक्सप्रेसवे के बहाने 2027 का सियासी दांव,हरदोई से पूरब और पश्चिम को पीएम मोदी ने साधा*

 

हरदोई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई के मल्लावां में लगभग 36,230 करोड़ रुपए की कुल लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया।गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के जरिए पीएम मोदी ने मध्य उत्तर प्रदेश से पूरब और पश्चिम को साधा।पीएम मोदी ने पूरब और पश्चिम के बीच के राजनीतिक और भौगोलिक फासले को भी कम किया।अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे भाजपा का बड़ा चुनावी मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है,जिसका केंद्र मध्य यूपी के जिलों को बनाया गया है।

 

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे पूरब के प्रयागराज से पश्चिम के मेरठ को जोड़ता है।एक्सप्रेसवे मध्य उत्तर प्रदेश के चार जिलों से भी निकला है।पिछले कुछ सालों से भले ही यूपी में पूरब और पश्चिम की राजनीतिक लड़ाई सतह पर न रही हो,लेकिन अंदरखाने में इसको लेकर चर्चा होती रहती है।कभी केंद्र सरकार तो कभी राज्य सरकार पर पश्चिम से ज्यादा महत्व पूरब को दिए जाने के आरोप लगते हैं।कभी यही आरोप पूरब की तरफ से भी लगते रहे हैं।

 

*दो चुनावों से लगातार जीत रही है भाजपा*

 

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।यूपी में पिछले दो चुनावों से लगातार भाजपा जीत रही है।स्वाभाविक रूप से सत्ता विरोधी लहर भी तैयार हो ही जाती है।इस सबके बीच समय-समय पर हुए राजनीतिक घटनाक्रमों को सरकार ही नहीं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी गंभीरता से लेता रहा है।

 

*प्रयागराज और मेरठ को एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरने का मिला मौका*

 

अब गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण इन सभी राजनीतिक गड्ढों को भरने का भी मुनासिब समय है।चूंकि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज के बीच बना है,इसलिए इसके जरिए पूरब और पश्चिम का भेद मिटाने की कवायद भी हुई है। प्रयागराज और मेरठ को एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरने का मौका मिला है। मध्य यूपी से इसका लोकार्पण हो रहा है,तो जाहिर सी बात है कि इसका असर मध्य यूपी के जिलों मेें भी पड़ेगा।

 

*विधानसभा चुनाव से पहले हुआ था गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास*

 

गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास साल 2022 में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ऐन पहले हुआ था।शाहजहांपुर के रोजा रेल मैदान में 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे शिलान्यास किया था।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष