जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 का द्वितीय दिवस सकुशल सम्पन्न, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण आयोजन

*जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 का द्वितीय दिवस सकुशल सम्पन्न, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण आयोजन*

 

*एटा 26 अप्रैल 2026 (सू०वि०)।* उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहा।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे।

प्रथम पाली में कुल 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2756 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 796 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2829 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 723अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7104 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5585 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 1519 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके फलस्वरूप द्वितीय दिवस की परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Leave a Comment