WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कागारौल में बीमार हुई बस, भीषण गर्मी में बेहाल यात्री, रोडवेज की लापरवाही हुई उजागर, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

कागारौल में बीमार हुई बस, भीषण गर्मी में बेहाल यात्री, रोडवेज की लापरवाही हुई उजागर

 

कागारौल/आगरा । ताजनगरी आगरा में रविवार को भीषण गर्मी में एक ओर आमजन राहत की तलाश में हैं, वहीं यूपी रोडवेज की जर्जर बसें यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा रही हैं। रविवार को कागारौल कस्बे के मुख्य बाजार में दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे एक सरकारी बस अचानक चलते-चलते बीच रास्ते में बंद हो गई। जिससे रोडवेज की व्यवस्था और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बस के अचानक खराब होने से उसमें सवार यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों परेशान होना पड़ा। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए। काफी देर तक बस स्टार्ट नहीं होने पर मजबूरन यात्रियों को खुद ही बस को करीब 400 मीटर तक धक्का लगाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बस किसी तरह स्टार्ट हो सकी, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से करीब एक-ढेढ़ घंटे तक मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज की बसों का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Comment