WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

निधौली कला एटा पर एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया,रिपोर्ट राम नरेश

एटा,थियोब्रोमा और वं हेल्पएज इंडिया के विशेष सहयोग से संचालित कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा हरि गंगा फिलिंग स्टेशन निधौली कला एटा पर एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में अत्याधुनिक मशीनों और र अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों के माध्यम से विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर के दौरान कुल 101 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनका वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा गहन नेत्र परीक्षण किया गया।

 

परीक्षण के पश्चात चिकित्सकों ने 16 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि की। इन सभी चिन्हित मरीजों नको तत्काल निशुल्क ऑपरेशन हेतु कल्याणं करोति नेत्र संस्थान मथुरा भेजा गया है, जहां योग्य डॉक्टरों की 5 टीम आधुनिक तकनीक की सहायता

से उनका उपचार करेगी। कैंप के वरिष्ठ विपिन कुमार गुप्ता जी ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के आयोजन वरदान साबित होते हैं, जहाँ उन्हें परामर्श से लेकर उपचार तक की सुविधाएं बिना किसी शुल्क के प्राप्त होती हैं।

 

शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ. अनुभव उपाध्याय, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, विशाल और रामेश्वर दयाल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों से उन लोगों को नई रोशनी मिल रही है जो आर्थिक अभाव के कारण अपना समुचित इलाज नहीं करा पाते थे। हरि गंगा फिलिंग स्टेशन पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही नेत्र रोगियों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी पंजीकृत मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

Leave a Comment