08 मई तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, रिपोर्ट हरी प्रकाश शर्मा

*08 मई तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न*

 

*एटा 23 अप्रैल 2026(सू0वि0)।* जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता सर्व साधारण को सूचित किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा योजनान्तर्गत आच्छादित गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनाक 01 जनवरी, 2024 से आगामी 05 वर्ष हेतु, निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनाक 01.01.2024 से आगामी 05 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराये जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। यन नेशन वन राशनकार्ड योजनान्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत माह जनवरी 2024 से 05 वर्ष दिसम्बर 2028 तक निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। अत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को माह मई 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण *दिनांक 24 अप्रैल 2026 से दिनांक 08 मई 2026* के मध्य प्रात 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक किया जाएगा। *समस्त अन्त्योदय योजना के कार्डधारकों को निःशुल्क प्रति कार्ड 21 किग्रा० गेहूँ व 14 किग्रा० चावल (कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 03 किग्रा० गेहूँ, 02 किग्रा० चावल (कुल 05 किग्रा० खाद्यान्न)* का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के आदेशानुसार पर उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी है, जिनके द्वारा निशुल्क खाद्यान्न का वितरण अपनी उपस्थिति में कराया जाएगा। उक्त वितरण चक के दौरान जिन कार्डधारकों के किसी कारणवश अंगूठा/अगुली ई०पॉस मशीन में मैच नहीं हो पाती है, तो उन्हें ई०पॉस मशीन के माध्यम से मोबाइल ओ०टी०पी० सत्यापन द्वारा वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात् दिनाक 08.05.2026 को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

उपरोक्त योजना के अन्तर्गत राशन वितरण से सम्बन्धित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विकास खण्ड अलीगंज पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8709430838* , विकास खण्ड जैथरा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *7310891692* , विकास खण्ड जलेसर पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *7455891174* , विकास खण्ड अवागढ़ पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8808880198* , विकास खण्ड मारहरा व नगर क्षेत्र एटा पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *8077075872* , विकास खण्ड निधौलीकला पूर्ति निरीक्षक मो० नम्बर *9897032538* , विकास खण्ड सकीट पूर्ति निरीक्षक *9412709078* , विकास खण्ड शीतलपुर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मो० नम्बर *7251910000* पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment