पृथ्वी दिवस (Earth Day) बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह में पृथ्वी दिवस (Earth Day) बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वनीकरण (Afforestation) तथा पर्यावरण की देखभाल कैसे की जाए, इस विषय पर प्रभावशाली नाटक (Act) प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण (Plant Sapling) का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ सोनी तिवारी और चेयरमैन ऋषि सलूजा ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं और सभी को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए शिक्षाप्रद रहा, बल्कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने वाला भी साबित हुआ।

Leave a Comment