WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सूर जयंती पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कवियों ने बहाई काव्यरस धारा, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

सूर जयंती पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

कवियों ने बहाई काव्यरस धारा

————————————-

सूरदास दृष्टि बाधित विद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान सूर कुटी गऊ घाट, रुनकता आगरा में महाकवि सूरदास जी की 548 वीं जयन्ती धूम-धाम से मनाई गयी भावांजलि के साथ ही अ भा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । दृष्टि बाधित श्रोताओं ने एक एक कवि के काव्यपाठ पर जोरदार तालियाँ बजाई । राष्ट्रीय गीतकार डॉ राजकुमार रंजन के काव्यपाठ से श्रोता इतने अभिभूत हो गये कि वे बार सुनाने का आग्रह करने लगे उन्होंने सूरदास को समर्पित पद सुनाया -पद

 

सूर ने श्यामल मूरत धारी ।

स्याम सखा ह्वै गयौ प्रगट मन सूरत हृदय संवारी ।

निसिदिन जपत नाम कान्हा कौ पीटत दै दै तारी ।

अँखियन में दिन रात विराजत प्रणतपाल त्रिपुरारी ।

तुमही नाव खिवैया मेरे बीच भँवर जो डारी ।

खेल खेल में आओ कान्हा पार करौ नर नारी ।

रंजन पार लगाऔ नैया खे खे कृष्ण मुरारी ।

श्रोताओ के विशेष आग्रह पर उन्होंने अपना प्रसिद्ध गीत –

“तुम अइयो मेरे गाँव परी चरपैया बोलेगी

तुम अइयो मेरे गाँव पेड़ की छैंया बोलेगी ” सुनाया तो सभी के मुँह से वाह वाह निकल गया ।

धौलपुर से पधारी जानी मानी श्रृंगार की कवयित्री रजिया बेगम “जिया” ने अपने सवैया प्रस्तुत किये तो श्रोता भाव विभोर होकर तालियों का अनवरत स्वर साधने लगे ।

प्रीति सनी ऐसी मीरा है बाबरी ढूढ़त है मनमोहन को

भूलि गयी सुधि आवै पियारे की ढाँकि न पावै खुले तन को

मूरति ऐसी लुभाय गयी अति प्रीति प्रतीति भयी मन कों

मीरा दिवानी को का कहिबो जाने प्रेम संदेशों दियौ जन कों

डॉ ब्रज बिहारी विरजू ने छंद सवैया सुनाकर गीतों की तान छेड़ी वही मथुरा के आचार्य निर्मल , आचार्य उमाशंकर पाराशर, रामेन्द्र शर्मा, हीरेन्द्र शर्मा धौलपुर, दीपक दिव्यांशु एवं रामखिलाडी स्वदेशी ने भी काव्यपाठ किया ।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र चन्द्र शर्मा ने सभी कवियों का पटका एवं पत्रम पुष्पम देकर स्वागत किया । धन्यवाद ज्ञापित रोहित कुमार ने किया ।

अंत में सभी कवि गण महाकवि सूरदास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उहें नमन किया ।

इस अवसर पर डॉ सीमा भदौरिया आर बी एस डिग्री कालेज, बिच पूरी विशिष्ट अतिथि एस डी एम किरावली वेसिक शिक्षाधिकारी जितेन्द्र गौड़ जिनेन्द्र चौहान संयोजक शिवपाल सिंह सिकरवार

आयोजक महेश कुमार प्रधानाचार्य

उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष