09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है, रिपोर्ट विनय यादव

*एटा , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 21.04.2026 को तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी (पुलिस), राष्ट्रीय लोक अलदात एटा एवं अनवर राशिद फारूकी, उप-जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अलीगंज/नोडल अधिकारी (प्रशासन), राष्ट्रीय लोक अलदात एटा की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में सायं 04 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस बैठक में अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अनवर राशिद फारूकी, उप-जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अलीगंज, एटा, संजय कुमार, तहसीलदार अलीगंज, सतीश चन्द्र, नायब तहसीलदार निधौली कलां, सुशील कुमार, नायब तहसीलदार मारहरा, वाजिद हुसैन, नायब तहसीलदार जलेसर, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment