WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने हेतु विशेष अभियान, 25 मई तक पूर्ण करने के निर्देश, रिपोर्ट वी के दीक्षित

*डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने हेतु विशेष अभियान, 25 मई तक पूर्ण करने के निर्देश*

*एटा  अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) / प्रभारी अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सत्यप्रकाश ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के नामों के Deduplication की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद एटा में समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि 1,17,624 ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम, पिता/पति का नाम एवं लिंग समान होने के बावजूद एक से अधिक बार दर्ज हैं, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 3,47,193 मतदाता ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक बार अंकित पाए गए हैं।
ब्लॉकवार ऐसे मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है—मारहरा में 33,005, सकीट में 50,151, अवागढ़ में 32,700, शीतलपुर में 57,812, निधौली कलां में 50,167, जलेसर में 31,959, जैथरा में 42,645 तथा अलीगंज में 48,754 कुल 3,47,193 मतदाता चिन्हित किए गए हैं।
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में निर्गत निर्देशों के क्रम में तकनीकी प्रक्रिया का पालन करते हुए Deduplication की कार्यवाही पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त उप जिलाधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत निर्वाचक नामावली में चिन्हित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के उपरांत संबंधित मतदाताओं को उनके वास्तविक निवास स्थान पर यथावत बनाए रखते हुए अन्य स्थानों से नियमानुसार विलोपित किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए आयोग के तकनीकी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर Deduplication की प्रभावी कार्यवाही प्रत्येक दशा में दिनांक 25 मई, 2026 तक पूर्ण कराई जाए।

Leave a Comment