WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा पुलिस लाइंस में शस्त्रागार, एमटीओ (परिवहन) शाखा, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, जिला मालखाना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रखरखाव और रिकॉर्ड की स्थिति की समीक्षा की तथा रिकॉर्ड अद्यतन करते रहें। एमटीओ शाखा में सरकारी वाहनों की स्थिति और रखरखाव की जांच करते हुए उन्होंने नियमित सर्विसिंग और पारदर्शी रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में कोई बाधा न आए। पुलिस कैंटीन और भोजनालय में साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता और सुविधाओं की जांच करते हुए उन्होंने कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही कैंटीन में आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रिहायशी परिसर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सुधारने के भी आदेश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतिश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा तथा सीएफओ श्री प्रशांत राणा, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment