WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा मेडिकल कॉलेज व कचहरी परिसर में पार्किंग के नाम पर गुंडई व अवैध वसूली का घोर विरोध, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा मेडिकल कॉलेज व कचहरी परिसर में पार्किंग के नाम पर गुंडई व अवैध वसूली का घोर विरोध

 

जनपद एटा — राजकीय मेडिकल कॉलेज एटा तथा कचहरी परिसर में पार्किंग के नाम पर हो रही खुलेआम गुंडई, अवैध वसूली और किसान-मजदूरों को परेशान करने की घटनाओं पर भारतीय हलधर किसान यूनियन गंभीर चिंता व्यक्त करती है।

 

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मात्र एक रुपये के पर्चे पर इलाज की सुविधा मिलने के बावजूद पार्किंग के नाम पर हर बार 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। गरीब मरीज और दूर-दराज से आने वाले तीमारदार दवा-जांच के खर्च के बीच इस अतिरिक्त बोझ से परेशान हैं। तीमारदारों के अनुसार करीब 20 लोग लाठी-डंडे लेकर शुल्क वसूली करते हैं और विवाद होने पर हाथापाई तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह स्थिति मानवीय संवेदना के विपरीत है और प्रशासन की मौन सहमति को दर्शाती है।

 

इसी प्रकार कचहरी एटा परिसर में भी पार्किंग के नाम पर किसानों व मजदूरों से अवैध वसूली की जा रही है। 15 रुपये की खतौनी 20 रुपये में दी जा रही है तथा साइकिल व मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती शुल्क लिया जा रहा है। किसान व मजदूर वर्ग कचहरी जैसी जन-सेवा की जगह पर भी आर्थिक शोषण का शिकार हो रहा है, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है।

 

भारतीय हलधर किसान यूनियन शासन-प्रशासन से अपील करती है कि मेडिकल कॉलेज व कचहरी परिसर की पार्किंग व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए। पार्किंग शुल्क का निर्धारण पारदर्शी तरीके से हो, गरीब मरीजों व किसान-मजदूरों को राहत दी जाए, और अवैध वसूली में लिप्त तत्वों तथा गुंडई में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसान-मजदूरों को इस शोषण से निजात दिलाना प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

Leave a Comment