WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को मिल रही नई रफ्तार, भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद केशरी ने लगवाया 5 किलोवाट का सोलर प्लांट

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • नारियल फोड़कर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, स्वच्छ ऊर्जा के संकल्प में निभाई अपनी भागीदारी

चोपन/सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद केशरी ने सराहनीय पहल की है। शनिवार को उनके आवास पर 5 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट का इंस्टॉलेशन किया गया।इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद केशरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नारियल फोड़कर एवं प्रसाद चढ़ाकर सोलर प्लांट का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ ऊर्जा और हरित भारत के संकल्प को साकार करने में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। सौर ऊर्जा अपनाना बिजली की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें और अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवाकर स्वच्छ ऊर्जा अभियान को आगे बढ़ाएं।
सोलर प्लांट का इंस्टॉलेशन RS Solar & Security Empire के संचालक राकेश केशरी की टीम द्वारा किया गया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment