WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बसपा जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक संपन्न, 6 दिसंबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 35 से 40 लाख भीड़ का अनुमान

मिर्जापुर बसपा की जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक संपन्न, 6 दिसंबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, 35 से 40 लाख भीड़ का अनुमान।

अपर्णाभव पाठक की खास रिपोर्ट।

 

 

 

मिर्जापुर  आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी गहन समीक्षा की गई और 6 दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी घनश्याम चंद्र खरवार जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरेंद्र बहादुर पासी और गुड्डू राम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रघुराम भारती ने की।

 

इस अवसर पर जिला महासचिव राम प्रकाश पटेल, पूर्व विधायक प्रत्याशी दीपू तिवारी, चंद्रशेखर भारती, डॉक्टर महेंद्र भारती  के साथ जिला कमेटी और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी लोगों से 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गोमती नगर लखनऊ चलने का आह्वान किया गया। कहा गया कि 6 दिसंबर की बैठक विधानसभा चुनाव से पहले बहुत अहम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी का एक बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा, जिससे अन्य राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती पेश की जाएगी।

 

मुख्य अतिथि घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि 2012 के बाद हम सत्ता से बाहर हैं और 2027 में हम निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की सरकार बनाएंगे और बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

 

6 दिसंबर के कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 लाख लोगों की भीड़ लखनऊ में होने का अनुमान है। इस अवसर पर हजारों बहुजन साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment