WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा रोडवेज, आय बढ़ाओ, रोडवेज बचाओ, प्राइवेट डग्गेमार भगाओ अभियान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा रोडवेज, आय बढ़ाओ, रोडवेज बचाओ, प्राइवेट डग्गेमार भगाओ अभियान*

 

आगरा। यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन आगरा श्रेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मा. मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी आगरा के माध्यम से जिला कलेक्टर आगरा पहुंच कर सौंपा गया। प्राइवेट डग्गेमार संचालन से नाराज़ रोडवेज कर्मचारी भारी संख्या में जिला कलेक्टर आगरा पर एकत्रित होकर रैली के रूप में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए जिला अधिकारी आगरा के कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि ए डी एम सिटी को सौंपा गया। उपस्थित पं. सत्य नारायन शर्मा प्रदेश महामंत्री यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन आगरा ने कहा कि आगरा में रोडवेज बस स्टैंडों के पास एवं शहर के पिकिंग पाइंटों से व राष्ट्रीयक‌त मार्गों पर उ प्र शासन के आदेशों को चैलेंज करते हुए खुलेआम अनाधिकृत निजी प्राईवेट डग्गेमार वाहन संचालन किया जा रहा है जो रोडवेज आय पर सीधा सीधा डांका डाला जा रहा है। जिसे रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी। यूनियन नेताओं ने कहा है कि उ प्र शासन की व्यवस्था का पालन कराया जाय अन्यथा यू पी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगी जिसका पूर्ण जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। उपस्थित सर्व श्री राकेश कुमार राजपूत जिला अध्यक्ष असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ,शरीफ खां महामंत्री जिला ट्रेड यूनियन काउन्सिल आगरा, डाल चन्द प्रदेश उपाध्यक्ष महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन, दीपक कुमार दीक्षित, दिनेश चौधरी, रवी शर्मा, कालीचरण, रंजीत यादव भमर सिह ,रामेश्वर प्रसाद शर्मा, आनन्द, अवधेश कुमार, जगन्नाथ सिंह आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Comment