उत्तर प्रदेश में इस समय धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं. रविवार रात 40 आईएएस तबादले हुए, रिपोर्ट राजेश शर्मा

उत्तर प्रदेश में इस समय धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं. रविवार रात 40 आईएएस तबादले हुए थे, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. इन्हीं में से एक नाम आईएएस किंजल सिंह का भी है. किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त से हटा दिया गया है. उनको माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. बताया जा रहा है कि किंजल सिंह को हटाने के पीछे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तालमेल की कमी थी. मंत्री और आयुक्त के बीच कई फैसले में मतभेद सामने आए थे.

 

आईएएस किंजल सिंह 16 सितंबर 2025 को परिवहन आयुक्त बनी थीं। इसके बाद से वह लगातार कार्रवाई कर रही थीं. कई पीटीओ और कर्मचारियों को निलंबित किया था. इन लोगों पर ओवरलोडिंग में शामिल होने के आरोप थे. बताया जा रहा है कि कुछ फैसलों में मंत्री के इशारे पर किंजल सिंह के न चल पाने के कारण दोनों में टकराव की स्थिति बन गई थी.

Leave a Comment