WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी जिला न्यायालय, उनके अधीनस्थ न्यायालय, तहसील स्तर एवं ग्रामीण न्यायालय में सी सी टी वी कैमरो, की समुचित व्यवस्था की जाए,मुहम्मद इरफ़ान एडवोकेट

एटा आजकल न्यायिक व्यवस्था में न्यायिक अधिकारियों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है,जिसकी शिकायतें भी होती है,लेकिन अधिकांश शिकायतें दबा दी जाती है, और उनका परिणाम भी उस शिकायतकर्ता को नहीं बताया जाता, माननीय उच्चतम न्यायालय एवं विधि मंत्रालय के, जिम्मेदार अधिकारियों से निवेदन है, कि इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी जिला न्यायालय, उनके अधीनस्थ न्यायालय, तहसील स्तर एवं ग्रामीण न्यायालय में सी सी टी वी कैमरो, की समुचित व्यवस्था की जाए,अधिवक्ताओं द्वारा अपने तर्क जो रखे जाते हैं उसको भी रिकॉर्ड पर लिया जाए,तथा पत्रावलियां जो सुनवाई के लिए लगती है, उसकी भी समुचित व्यवस्था की जाए,। क्योंकि देखने में आता है की 2 – 4 पत्रावलियों में ही अधिकारी आदेश ढंग से पारित कर पाते हैं, लेकिन 100 ढेड् सौ तक रोजाना फाइल है सुनवाई के लिए लगती है ,और उसमें दो-दो दिन चार-चार दिन या एक-एक हफ्ते की तारीख देकर के, पक्षकार को प्रताड़ित किया जाता है ,ऐसा लगता है कि वह न्याय लेने नहीं आया बल्कि उसने मुकदमा प्रस्तुत करके कोई बहुत बड़ा अपराध कर दिया है, जिसकी सजा उसे मिल रही है ,कि उसे अपना काम ,धंधा, रोजी-रोटी ,नौकरी, परिवार की सभी जिम्मेदारियां को छोड़कर सिर्फ न्यायालय के ही चक्कर काटने है।उस पर भी कुछ ऐसे महान अधिकारी हैं,जो एक पक्षीय बहस सुनने के पश्चात भी, उसके ही खिलाफ आदेश पारित कर देते हैं, जो सं संदिगधता के घेरे में आता है, कि जब प्रतिवादी पक्ष मुकदमे से गैर हाजिर हो गया, पैरवी भी नहीं कर रहा, गवाही नहीं दे रहा ,फिर भी वह मुकदमा जीत रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि उसने किसी पिछले या खुफिया दरवाजे से अधिकारी तक पहुंच या पैठ बनाई है ,तो न्यायालय के ऐसे पीठासीन अधिकारी के ऊपर उंगली उठाना शंका करना, तो बाजिव, बनता है, ऐसे अधिकारियों की भी पत्रावलियां की छटनी करके, विशेष जांच ,किसी विशेष टीम ,द्वारा खुफिया तौर पर की जानी अत्यंत आवश्यक है, ताकि न्यायिक व्यवस्था मजबूत हो सके, और गरीब को सही न्याय मिल सके।
मोहम्मद इरफान एडवोकेट प्रदेश महासचिव , अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश

Leave a Comment