*पिरान कलियर शरीफ में आस्था के केंद्र में अवैध वसूली का बढ़ता जाल :*
* पड़ताल में समाने आया परत-दर-परत खुला उगाही का खेल :*
*उत्तराखंड प्रशासन से लगाम लगाने की मेरी अपील :
*आगे बढ़ने से पहले मैं आपको कलियर शरीफ के संदर्भ में बताता चलूं ,कि विश्वप्रसिद्ध सूफी तीर्थस्थल पिरान कलियर शरीफ रुड़की,उत्तराखंड में स्थित है जहां देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की गहरी आस्था और सुकून का केंद्र है,यहां मुख्य रूप से पांच प्रमुख दरगाहें-हजरत साबिर पाक,इमाम साहब,पीर गैब साहब,किलकिली शाह बाबा और अब्दाल साहब-तथा मामू-भांजे की मजार स्थित हैं,जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं,लेकिन दुख की बात है* *कि आज इस पाक सरजमीं पर आस्था के नाम पर अवैध वसूली और अभद्रता का खुला खेल चरम सीमा पर पहुँच चुका है,आखिर वहां के प्रशासन द्वारा इस पवित्र दरगाह को यह कैसा बनाया जा रहा है,यह आज एक बड़ा सवाल बन चुका है, मेरी खुद स्वयं की जांच पड़ताल में यह सामने आया कि बाहर से अंदर तक बिछा है जाल- कलियर शरीफ की नियमित यात्रा के दौरान जब मैंने अपनी मीडिया पहचान गुप्त रखते हुए खामोशी के साथ एक-एक सभी दरगाहों के भ्रमण के दौरान आगे की जांच-पड़ताल की,तो मेरे समक्ष एक बाद एक दरगाहों पर अवैध वसूली की परत-दर-परत खुलती चली गई,मेरी पड़ताल में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आये कि वसूली का यह खेल दरगाह के बाहर से ही शुरू हो जाता है,दरगाह में प्रवेश करने से पहले ही अवैध वसूली करने वाले लोगों का एक गिरोह (गैंग) जायरीनों को घेर लेता है और उन्हें फूल,अगरबत्ती व मीठी खीलें खरीदने के लिए मजबूर करता है,उनसे कहा जाता है कि यह सामग्री आपको दरगाह शरीफ के अंदर जाकर चढ़ानी होगी,इस तरह आस्था और परंपरा का हवाला देकर जायरीनों से फूल,अगरबत्ती और मीठी खीलों के नाम पर ही ₹40 से ₹50 तक वसूल लिए जाते हैं- सभी प्रमुख दरगाहों का भ्रमण और मजारों पर ₹20-30 की जबरन उगाही मुख्य दरगाह हजरत साबिर पाक से लेकर करीब 500 मीटर दूर स्थित पीर गैब साहब,नहर पार लगभग 600 से 800 मीटर की दूरी पर स्थित अब्दाल साहब, और करीब 1 किलोमीटर दूर किलकिली शाह बाबा और लगभग 1.1* *किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमाम साहब (जहां से किलकिली शाह बाबा की दूरी करीब 1.5 से 1.8 किलोमीटर है) की दरगाह तक-हर जगह अवैध वसूली करने वाले सक्रिय दिखे,मेरी जांच-पड़ताल में यह साफ हुआ कि जिस भी मजार पर मैं गया, वहां खड़े अवैध वसूली धारकों ने मुझसे जबरन ₹10 से ₹20 मजारों पर डलवाए,जब मैंने इस मनमानी और जबरन पैसा मांगने का विरोध किया, तो मुझे सम्मान देने के बजाय धक्के देकर आगे बढ़ने को कहा गया, मैंने आगे जाकर इसकी आगे की जांच पड़ताल की जब मैं मामू-भांजे की मजार पर जियारत के लिए पहुंचा,तो वहां भी अवैध वसूली का यही खेल देखने को मिला,जब मैंने अवैध वसूली के नाम पर पैसे देने से साफ इनकार किया और इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद लोगों ने मेरे साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया और वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए,आम जायरीन, जो अपने परिवार के साथ शांति और अकीदत के भाव से आते हैं, वे विवाद और अपमान से बचने के लिए मजबूरन इनकी मांगें पूरी करनी ही पड़ती हैं,मजारों के भीतर की अवैध वसूली की जांच करने के बाद जब मैंने अपने स्तर से दरगाह के बाहर जूते-चप्पल एकत्रित करने वालों की व्यवस्था की पड़ताल की, तो वहां एक जोड़ी जूते या चप्पल रखने के नाम पर जायरीनों से ₹20से ₹40 तक की वसूली होती दिखी,जब मैंने उनसे ₹20 की रसीद देने को कहा और नहीं देने पर इसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोगों द्वारा यह तर्क दिया गया कि अबकी बार टेंडर 30 से 40 लाख रुपये तक डाला गया है,उन्होंने कहा इसीलिए शुल्क वसूलना यह उनका अधिकार है,इतना ही नहीं, दरगाह क्षेत्र में खाने-पीने की चीजों पर भी तय कीमत से अधिकतम दाम वसूले जा रहे हैं,स्थानीय लोगों से बातचीत में यह भी पता चला कि जब दरगाह की व्यवस्था पहले दरगाह कमेटी के अंतर्गत संचालित होती थी, तब इस तरह की खुली वसूली पर काफी हद तक अंकुश लगा हुआ था,लेकिन प्रशासन के अधीन व्यवस्था जाने के बाद निगरानी की कमी और भारी-भरकम टेंडर व्यवस्था के नाम पर जायरीनों की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है,मोहदय मैं सहारनपुर से एक समाचार पत्र में जिला संवाददाता के पद पर हूं मेरा नाम मोनू खान है और मेरी गुप्त जांच-पड़ताल में सामने आई इन सभी परतों दर परतों को और गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड का जिला प्रशासन,पुलिस विभाग और दरगाह प्रबंधन से मेरा विनम्र अनुरोध है कि :* 👇
*1- ऐसे गिरोहों और जबरन अवैध वसूली करने वाले खादिमों पर कार्रवाई की जाये दरगाह के बाहर फूल,अगरबत्ती व खीलें खरीदने के लिए मजबूर करने वाले गिरोहों तथा सभी मजारों और मामू-भांजे की मजार पर जबरन ₹20 से 30 रूपये प्रति जोड़ी जूतों की वसूली व धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान कर उन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए :*
*2- जूते-चप्पल और टेंडर की समीक्षा की जाये दरगाह के बाहर जूते-चप्पल रखने के नाम पर हो रही ₹20 से-30 रूपये तक की मनमानी वसूली को तत्काल बंद कराया जाए और टेंडर की आड़ में हो रही लूट की जांच कर स्पष्ट व न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाए :*
*3- ओवररेटिंग पर लगाम पर लगाम लगाई जाये,दरगाह क्षेत्र में खाने-पीने व अन्य वस्तुओं की रेट लिस्ट अनिवार्य की जाए और अधिकतम दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाए :*
*4- सुरक्षा बल की तैनाती और हेल्पलाइन: सभी प्रमुख दरगाहों और मार्गों पर सादी वर्दी व पुलिस बल की नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा शिकायत केंद्र व हेल्पलाइन नंबर हर एक स्थान पर स्पष्ट रूप से लगाए जाएं,आशा है कि प्रशासन इस जमीनी हकीकत का संज्ञान लेगा और कलियर शरीफ की गरिमा को बचाते हुए यहां आने वाले हर जायरीन को एक सुरक्षित, शांत और शोषण-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाएगा -*














