WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

धर्म और संस्कृति के उत्थान का महापर्व: छत्तीसगढ़ सूरजपुर के सेमरा में लगेगा माँ शीतला का दिव्य दरबार! 

धर्म और संस्कृति के उत्थान का महापर्व: छत्तीसगढ़ सूरजपुर के सेमरा में लगेगा माँ शीतला का दिव्य दरबार!

 

छत्तीसगढ़।

सूरजपुर की पावन धरा पर होगा जन-कल्याण, संत शिरोमणि श्रृंगी ऋषि के श्री चरणों में सजेगा दरबार!

समस्त क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों के लिए हर्ष का विषय!

भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म की रक्षा के संकल्प के साथ, भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) सांस्कृतिक फोरम द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान का शंखनाद किया जा रहा है। इस पावन अभियान की पहली कड़ी के रूप में, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समागम होने जा रहा है।

सिद्ध पुरुष श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि की दिव्य ऊर्जा से ओतप्रोत, ग्राम सेमरा में श्री शीतला माता सेवा धाम जन कल्याण ट्रस्ट के महंत, भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के सांस्कृतिक फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 बाबा मुकेश महाराज जी अपना मंगलकारी दरबार लगाएंगे।

✨ कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं ✨

दिव्य सानिध्य: माँ शीतला के अनन्य भक्त बाबा मुकेश महाराज जी द्वारा जन-कल्याण हेतु आशीर्वाद।

संकल्प: भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण।

मंगल मिलन: श्रृंगी ऋषि की कृपा से दुखों का निवारण और खुशहाली की कामना।

 

स्थान: ग्राम – सेमरा (प्राथमिक विद्यालय के पास), जिला – सूरजपुर, छत्तीसगढ़।

दूरी: श्रृंगी ऋषि तपोभूमि से मात्र 500 मीटर की दूरी पर जल्द लगेगा मां शीतला का दरबार।

कार्यक्रम प्रभारी पंडित गोपाल दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में दिनांकों की घोषणा कर दिया जाएगा।

स्थान घोषित कर दिया गया है।

आयोजक: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)।

“अब पूरे देश में गूंजेगा सनातन का स्वर! हम केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के कोने-कोने में भारतीय सभ्यता की अलख जगाएंगे।”

— ए.के. बिंदुसार (संस्थापक, भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी )

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो!

आप सभी सपरिवार इस दिव्य दरबार में सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें और महाराज जी के आशीर्वाद से अपने जीवन को मंगलमय बनाएं।

🙏 निवेदक:

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) छत्तीसगढ़ एवं समस्त ग्रामवासी, सेमरा।

Leave a Comment