WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हंडिया में पिलर नंबर 33 के पास हाथ-पैर बंधा मिला युवक, सनसनी गाजीपुर का बताया जा रहा है युवक, दिमागी संतुलन ठीक नहीं

पंकज यादव की खास रिपोर्ट।

 

हंडिया में पिलर नंबर 33 के पास हाथ-पैर बंधा मिला युवक, सनसनी

गाजीपुर का बताया जा रहा है युवक, दिमागी संतुलन ठीक नहीं।

 

प्रयागराज / हंडिया।

 

हंडिया क्षेत्र में पिलर नंबर 33 के पास एक युवक हाथ-पैर बंधी अवस्था में लिटाया हुआ मिला है। घटना के सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक घूमता हुआ नहीं मिला, बल्कि उसका हाथ-पैर बांधकर उसे पिलर नंबर 33 के पास वहीं लिटाया गया था।

 

बताया जा रहा है कि युवक गाजीपुर जिले का रहने वाला है और उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण वह कुछ बोल नहीं पा रहा है और अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।

 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस मानसिक रूप से कमजोर युवक को किसने बांधा? और उसे इस तरह सड़क किनारे क्यों लिटाया गया?

 

क्या यह किसी ने जानबूझकर किया है? या किसी पारिवारिक विवाद का मामला है? या फिर युवक को यहां छोड़कर कोई भाग गया है?

 

इन सवालों का जवाब अभी सामने नहीं आया है।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक के हाथ-पैर खोले और उसे पानी पिलाया। इसके बाद इसकी सूचना हंडिया पुलिस को दी गई।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। युवक की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

 

 

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति इस मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत कर गया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

 

पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता हो या इसके परिजनों के बारे में जानता हो, तो तुरंत हंडिया थाने को सूचना दें, ताकि युवक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Comment

यातायात जागरूकता माह 2026 के तहत दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सड़क सुरक्षा को लेकर एटा पुलिस की सराहनीय पहल मूक-बधिर दिव्यांग वाहन चालकों की सुरक्षा एवं जनजागरूक, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा