WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बाबा साहेब का जीवन शोषित–पीड़ित समाज को समर्पित रहा — रंजीत सिंह यादव, रिपोर्ट जितेंद सिंह

*बाबा साहेब का जीवन शोषित–पीड़ित समाज को समर्पित रहा — रंजीत सिंह यादव*

*नगला इमलिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती*

उपदेश टाइम्स न्यूज
रिपोर्ट- मानपाल सिंह

एटा। जनपद के मारहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला इमलिया में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी एटा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इसके उपरांत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अपने संबोधन में रंजीत सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन शोषित, पीड़ित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा को समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और समान अवसर दिलाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में हमें बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी, सपा एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अवधेश यादव धुआई, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव रूद्रपुर, सभासद प्रेमचंद पहलवान, महेंद्र सिंह प्रजापति, मौहर सिंह जाटव, उमेश कुमार सागर, विकास कुमार सागर, भूपेंद्र सिंह प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।*बाबा साहेब का जीवन शोषित–पीड़ित समाज को समर्पित रहा — रंजीत सिंह यादव*

*नगला इमलिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती*

उपदेश टाइम्स न्यूज

रिपोर्ट- मानपाल सिंह

एटा। जनपद के मारहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला इमलिया में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी एटा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया। इसके उपरांत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

अपने संबोधन में रंजीत सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन शोषित, पीड़ित, वंचित और दलित समाज के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा को समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और समान अवसर दिलाना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में हमें बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव फईमुद्दीन वारसी, सपा एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अवधेश यादव धुआई, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव रूद्रपुर, सभासद प्रेमचंद पहलवान, महेंद्र सिंह प्रजापति, मौहर सिंह जाटव, उमेश कुमार सागर, विकास कुमार सागर, भूपेंद्र सिंह प्रधान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Comment